New Seven Wonders of The World in Hindi:- दुनिया के सात अजूबे ऐसे प्राकृतिक और मानव निर्मित संरचनाओं का संकलन है। जो अपनी अद्भुत कला संरचना और खूबसूरती से मनुष्य को आश्चर्यचकित करती है। प्राचीन काल से वर्तमान काल तक दुनिया के अजूबों की ऐसी कई विभिन्न सूचियां तैयार की गई है। लगभग 2200 साल पहले यूनान के विद्वानों ने दुनिया के सात अजूबों की सूची तैयार की थी और यही सात अजूबे लगभग 2100 सालों तक दुनिया में प्रचलित रहे। लेकिन 1999 में इसमें बदलाव करने की बात चली क्योंकि पुराने अजूबों में अधिकांश टूट-फूट चुके थे। Seven Wonders of The World
2000 पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में दुनिया के सात नए अजूबे “New Seven Wonders of The World” की घोषणा की गई। दुनिया के सात नए अजूबे “New Seven Wonders of The World” में गीजा का पिरामिड, बेबीलोन के झूलते बाग़, ओलंपिया में ज्यूस की मूर्ति, आर्कमिडीज का मंदिर, माउसोलस का मकबरा, रोड्स की विशाल मूर्ति, और अलेक्जेंड्रिया के रोशनी घर, शामिल थे वर्तमान में गीजा के पिरामिड के अलावा अन्य सभी अजूबे ध्वस्त हो चुके हैं। तो चलिए आपको अपनी इस पोस्ट में बतलाते हैं दुनिया के सात नए अजूबे (New 7 wonders of the modern world) के बारे में…..
-
चीन की दीवार The Great Wall of China
चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गई यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी मानव निर्मित संरचना है। यह करीब 6500 किलोमीटर लंबी है और इसकी ऊंचाई 35 फीट है। यह दीवार चीन को सुरक्षा देती है। इस दीवार का निर्माण 5वीं सदी ईसा पूर्व में शुरू हुआ और 16वीं सदी तक जारी रहा। Seven Wonders of The World.
भारत के बारे में चौंकाने वाले रोचक तथ्य
-
जॉर्डन का पेट्रा History of Petra
पश्चिम एशिया के जॉर्डन में स्थित पेट्रा एक ऐतिहासिक शहर है। यह लाल बलुआ पत्थरों से बने इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद इमारतों में 138 फुट ऊंचा मंदिर ओपन स्टेडियम, नहर, तालाब आदि शामिल है। यहां के दीवारों पर की गई नक्काशी बहुत खूबसूरत है।
-
क्राइस्ट द रिडीमर ब्राजील Christ the Redeemer (statue)
क्राइस्ट द रिडीमर (प्रतिमा), माउंट कोरकोवाडो रियो डी जनेरियो, दक्षिण ब्राजील के शिखर पर ईसा मसीह की पुर्तगाली विशाल प्रतिमा स्थापित है। करीब 32 मीटर ऊंची इस मूर्ति का वजन 700 टन है। इसका निर्माण 1922 से 1931 के बीच किया गया था। Seven Wonders of The World
-
ताजमहल Taj Mahal History
मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। बेपनाह मोहब्बत के निशानी ताजमहल को बनकर तैयार होने में करीब 20 साल का वक्त लगा था। ताज को मुगल कला की उत्कृष्ट नमूना माना जाता है।
-
रोम का कोलोसियम Roman Colosseum History
यह एक विशाल स्टेडियम है जिसका निर्माण 17वी सदी में यहां के एक सम्राट ने शुरू करवाया था। कहा जाता है कि इस स्टेडियम में 50000 लोग जंगली जानवरों और गुलामों के बीच खूनी लड़ाई का खेल देखते थे। इस स्टेडियम की वास्तुकला ऐसी है इसकी नकल करना संभव नहीं है। Seven Wonders of The World
-
चीचेन इट्ज़ा पिरामिड मेक्सिको Chichen Itza Pyramid
मेक्सिको में स्थित चीचेन इट्ज़ा ‘माया सभ्यता’ की सबसे प्राचीन शहरों में एक है। यहां कुक्कुलन का पिरामिड, चाक मूल का मंदिर, हजार पिलर का हाल, और कैदियों के लिए बनाया गया खेल के मैदान आज भी देखे जा सकते हैं। यहां कुक्कुलन का पिरामिड स्थित है जो 79 फीट ऊंचा है। जिसके चारों दिशाओं में 91 सीढ़ियां हैं। इसकी हर सीढ़ी साल के 1 दिन का प्रतीक है। इस पिरामिड के ऊपर बना चबूतरा साल के 365 में दिन का प्रतीक है।
-
माचू पिच्चू पेरू Machu Picchu History
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में जमीन से 4230 फीट की ऊंचाई पर ‘माचू पिच्चू’ नाम का शहर है। इसे 15वीं शताब्दी में बसाया गया था। एंडीज पर्वतों के बीच यह शहर इंका सभ्यता का शहर है। माना जाता है कि पहले यह नगर संपन्न हुआ करता था पर बाद में स्पेन के आक्रमणकारी अपने साथ चेचक जैसी बीमारियां लेकर आए जिससे धीरे-धीरे यह शहर पूरी तरह से तबाह हो गया।
कुंभ मेले से जुड़ा रहस्य और इतिहास
तो दोस्तों यह था जानकारी “New Seven Wonders of The World” दुनिया के नए सात अजूबों के बारे में, उम्मीद करते हैं आपको हमारा पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए। धन्यवाद॥
इस युग के अजुबे को भी अजुबे की सूची में स्थान मिलना चाहिये यानि कम्पयुटर ;लेपटाप और मोबाइल भी हमारे बिच में किसी अजुबे से कम नहीं है ।
bhai aise hi ache ache jankari dete raheye