What is Stock Broker in Hindi:दोस्तों जब भी आप शेयर मार्केट के बारे में सुनते हैं तो आपको हमेशा ही स्टॉक ब्रोकर के बारे में सुनने को मिलता होगा। और आप सोचते होंगे कि स्टॉक ब्रॉकर क्या होता है What is Stock Broker इसका शेयर मार्केट में क्या काम होता है ?तो चलिए आज हम आपको अपने इस पोस्ट में बतलाते हैं की स्टॉक ब्रोकर का शेयर मार्केट में क्या काम होता है?
ब्रोकर का काम शेयर मार्केट में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, स्टॉक एक्सचेंज और निवेशक के बीच में स्टॉक ब्रॉकर एक कड़ी का काम करता है। बिना ब्रोकर के कोई भी निवेशक अपना सौदा शेयर मार्केट में नहीं डाल सकता है। अगर आप शेयर मार्केट में कदम रखना चाहते हैं तो आपको एक डीमैट अकाउंट और एक ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत पड़ती है, और यह दोनों ही अकाउंट को एक स्टॉक ब्रोकर ही खोल सकता है। किसी भी निवेशक के द्वारा buy या sell के आर्डर को स्टॉक एक्सचेंज तक पहुंचाने का काम भी स्टॉक ब्रोकर का ही होता है।
म्यूच्यूअल फंड क्या होता है?
इसे हम एक उदाहरण के रूप में समझते हैं, मान लीजिए दोस्तों की बंटी और बबली दो निवेशक है। बंटी xyz कंपनी का 50 शेयर ₹100 के भाव से खरीदना चाहता है, और बबली किसी xyz कंपनी का 50 शेयर ₹100 के भाव से बेचना चाहती है। ऐसे में दोनों को अर्थात बंटी और बबली को अपनी अपनी स्टॉक ब्रोकर को अपने फोन के माध्यम से यह मोबाइल प्लेटफार्म के जरिए, या वेबसाइट के जरिए अपने स्टॉक ब्रोकर को कहेंगे या ऑर्डर देंगे कि मुझे xyz कंपनी के शेयर बेचना या खरीदना है, तो इनके आदेश पर बंटी और बबली के ब्रोकर इन के आर्डर को स्टॉक एक्सचेंज तक पहुंचाएंगे। इसके बाद स्टॉक एक्सचेंज में इन दोनों का दाम मिलने के बाद ट्रेड कंफर्म हो जाएगा, और बबली के द्वारा बेचे गए कंपनी के शेयर अब बंटी के ब्रोकर के माध्यम से उसके डीमैट अकाउंट में चला जाएगा, और उनका जो भी कीमत होगी वह बंटी के डीमैट अकाउंट से ब्रोकर के माध्यम से बबली के डीमैट अकाउंट में चला जाएगा। तो आपको पता चल गया होगा कि ब्रोकर का क्या काम होता है। इसके अलावा ब्रोकर का काम होता है कि डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराना।
क्या स्टॉक ब्रोकर अपने सर्विस का फीस लेता है?
आप सोच रहे होंगे कि क्या स्टॉक ब्रोकर इन सब सौदा करवाने का फीस लेता है? तो हां स्टॉक ब्रोकर आपसे हर आर्डर की एक तय फीस लेता है जिसे हम ब्रोकरेज(दलाली) कहते हैं। दोस्तों हर स्टॉक ब्रोकर की दलाली अलग-अलग होती है. यह आपके स्टॉक ब्रोकर के ऊपर निर्भर करता है कि वह कितना दलाली लेता है।
स्टॉक ब्रोकर कितने प्रकार के होते हैं? Types of Stock Brokers
भारत में स्टॉक ब्रोकर के द्वारा दी जाने वाली सर्विस के आधार पर मुख्य दो प्रकार के स्टॉक ब्रोकर होते हैं।
1. फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर (Full-Service Broker)
2. डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर (Discount Stock Broker)
चलिए अब आपको बतलाते हैं कि इन दोनों स्टॉक ब्रोकर में क्या फर्क होता है
फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर (Full-Service Broker)
फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर की फीस काफी ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर अपने क्लाइंट को काफी सारी सर्विस प्रदान करते हैं। जैसे स्टॉक एडवाइजरी (अर्थात कौन सा शेयर कब खरीदें कब बेचें), स्टॉक खरीदने की मार्जिन मनी की सुविधा, मोबाइल फोन पर ट्रेड की सुविधा,IPO मैं निवेश करने की सुविधा इसके अलावा फुल टाइम स्टॉक ब्रोकर की कस्टमर सर्विस काफी अच्छा माना जाता है। इनकी सब ब्रोकर या ब्रांच कई शहरों में होते हैं।फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर में सबसे ज्यादा पॉपुलर कुछ ब्रोकर हैं- ICICI DIRECT,SHERKHAN,HFL,HDFC SECURITIES LTD इत्यादि
सेबी(SEBI) क्या है और इसका कार्य क्या है?
डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर (Discount Stock Broker)
दोस्तों डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर की अपेक्षा काफी सस्ता होते हैं। डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर अपने क्लाइंट को काफी कम ब्रोकरेज लेकर शेयर को खरीदने और बेचने की सुविधा प्रदान करते हैं। डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर इसलिए कम फीस लेते हैं, क्योंकि वे अपने क्लाइंट को स्टॉक एडवाइजरी और रिसर्च की सुविधा नहीं देते हैं।और इनका ऑफिस भी कुछ बड़े शहरों में ही होते हैं। इनका ज्यादा काम ऑनलाइन ही होता है इनका अकाउंट ओपन करने का काम भी ऑनलाइन ही होता है, इसलिए इनका फीस कम होता है। भारत में कुछ पॉपुलर डिस्काउंट ब्रोकर हैं-ZERODHA,SOUTH ASIAN STOCK LTD, MASTER CAPITAL SERVICES LTD इत्यादि
ये है कुछ प्रमुख इंडियन स्टॉक ब्रोकर TOP STOCK BROKER LIST
TYPE OF SERVICE | Broker Name | Number of Clients |
FULL | ICICI SECURITIES LTD | 5,91,504 |
FULL | HDFC SECURITIES LTD | 4,68,844 |
FULL | SHAREKHAN LTD | 3,50,509 |
FULL | KOTAK SECURITIES LTD | 2,57,563 |
FULL | AXIS SECURITIES LTD | 2,36,534 |
FULL | INDIA INFOLINE LTD | 2,22,348 |
FULL | ANGEL BROKING PVT LTD | 2,08,545 |
FULL | MOTILAL OSWAL SECURITIES LTD | 1,92,095 |
FULL | KARVY STOCK BROKING LTD | 1,74,690 |
FULL | GEOJIT BNP PARIBAS FINANCIAL
SERVICES LTD |
1,62,414 |
DISCOUNT | ZERODHA | 1,28,736 |
DISCOUNT | MASTER CAPITAL SERVICES LTD | 33,034 |
DISCOUNT | RKSV SECURITIES INDIA PVT LTD | 13,774 |
DISCOUNT | VNS FINANCE & CAPITAL SERVICES LTD | 10,944 |
DISCOUNT | R K GLOBAL SHARES & SECURITIES LTD | 9,136 |
DISCOUNT | SOUTH ASIAN STOCKS LTD | 8,821 |
DISCOUNT | 5PAISA CAPITAL LTD | 2,264 |
DISCOUNT | COMPOSITE INVESTMENTS PVT LTD | 1,532 |
DISCOUNT | ACHIIEVERS EQUITIES LTD | 1,516 |
Very good..
very very good , iske bare me bad me sochenge
mujhe share pasand he isme kuchh apne log work bhi krte he
Ramesh Nayk
आपने बहुत अच्छी जानकारी साझा की है! आपका बहुत बहुत धन्यवाद!
Good Information sir
nice post
anm course full details in hindi