Why Doesn’t God Destroy Devil?: भगवान सबसे ज्यादा शक्तिशाली है। अगर वह इतना शक्तिशाली है तो वह पूरी दुनिया से बुराई खत्म क्यों नहीं कर देता? आखिर क्यों समय-समय पर बुराई पूरी दुनिया में हावी हो जाती है? आज भी अगर कहीं दुष्कर्म और पाप होता है तो भगवान उसे होने ही क्यों देता है? यह वह सवाल है जो भगवान के अस्तित्व पर शंका जाहिर करते हैं। आज हम अपने इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे। Why Doesn’t God Destroy Devil?
Why Doesn’t God Destroy Devil?
हर धर्म के ग्रंथ में भगवान को शक्तिशाली बताया गया है। लेकिन उसके साथ ही उसमें शैतान का अस्तित्व भी बताया गया है। उसे अलग-अलग नाम भी दिए गए हैं। शैतान हमेशा ही भगवान पर हावी होने की कोशिश करता है, पर जीत नहीं पाता लेकिन यह भी सच है कि भगवान भी कभी शैतान का पूरा अंत नहीं कर पाता। दोनों में कभी भी सीधी टक्कर नहीं होती, बल्कि शैतान अपनी बुराई से हर तरफ हावी होने की कोशिश करता है। लेकिन अंत में अच्छाई की ही जीत होती है।
दरअसल धर्म ग्रंथों में भी यही बताया गया है की संतुलन जरूरी है। यानी कभी भी एक तरफ जीत नहीं हो सकती। शैतान को भी इसीलिए बनाया गया है ताकि सही गलत का निर्माण किया जा सके। कुदरत ने हर चीज को जोड़ी में ही बनाया है। एक में कोई और है और दूसरे में कोई और। गलती से बाद में किसी तीसरे का निर्माण होता है।
अंटार्टिका के बर्फ में दफन पिरामिड का रहस्य
हमारा भी निर्माण कुछ ऐसे ही हुआ है। हमारा आधा भाग भगवान का तो आधा भाग शैतान का है। इसीलिए हम पर दोनों ही हावी रहते हैं। इसीलिए अगर शैतान का अस्तित्व नहीं होता तो भगवान का अस्तित्व भी नहीं होता। क्योंकि शैतान ही वह दर्द और बुराई देता है, जो हमें अच्छाई की तरफ जाने की प्रेरणा देती है। Why Doesn’t God Destroy Devil?
अब आप ही सोचिए अगर आप हमेशा ही खुश रहें,और आपने कोई भी बुराई देखी ही ना हो, तो आपको अच्छाई की अहमियत पता ही नहीं होगी। इसीलिए हम शैतान के डर से भगवान को मानते हैं। अगर हमारी आज की दुनिया में भी कहीं बुराई हावी है, क्योंकि हम शैतान को हावी होने देते हैं। बाद में हमें बुराई ज्यादा बढ़ती दिखती है तभी हम अच्छाई की तरफ जाते हैं। भगवान का होना और शैतान का होना सृष्टि के संतुलन के लिए जरूरी है। लेकिन अंत में यह सवाल की भगवान शैतान को खत्म क्यों नहीं कर सकता?
तो शायद इसका जवाब यहीं हो सकता है की शैतान को भगवान ने बनाया ही नहीं हो, हो सकता है, भगवान और शैतान को उससे भी बड़ी किसी महाशक्ति ने बनाया हो। एक ऐसी महाशक्ति जो भगवान और शैतान दोनों से अपना काम करवाती हो। उसे दोनों की ही जरूरत हो। वो महाशक्ति दोनों में से किसी एक को भी नष्ट नहीं करना चाहती हो।
क्या है कैलाश मंदिर की गुफा का राज
दोस्तों आपको क्या लगता है? अपने बहुमूल्य विचार हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। क्योंकि अगर बुराई गलत है तो उसे क्यों नहीं एक ही बार में खत्म कर दिया जाता है। हो सकता है कि उस महाशक्ति की योजना हमारी सोच से भी परे हो।
तो आपको हमारा यह पोस्ट Why Doesn’t God Destroy Devil? कैसा लगा आप अपने कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए। धन्यवाद॥